- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- आबकारी विभाग की सीपत क्षेत्र में कार्यवाही, 200 किलो लहान और 40 लीटर महुआ शराब जप्त ।
आबकारी विभाग की सीपत क्षेत्र में कार्यवाही, 200 किलो लहान और 40 लीटर महुआ शराब जप्त ।
बिलासपुर। कलेक्टर बिलासपुर सौरभ कुमार के निर्देशन तथा उपायुक्त आबकारी जिला बिलासपुर नीतू नोतानी ठाकुर के मार्गदर्शन में 31 जुलाई को सीपत थाना क्षेत्र में महुआ शराब और लहान पर कार्यवाही की गई है। मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी टीम ने सीपत थान क्षेत्र के ग्राम रामपुर में दबिश देकर 40 बल्क लीटर महुआ शराब, एवं 200 किलो लहान जपत किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी टीम ने गैर जमानती प्रकरण बनाते हुए मामले में घटना स्थल से श्यामाबाई पति अवधेश मरावी निवासी रामपुर सीपत को पकड़ा है, जिस पर धारा-34(1) (क) च 34(2),59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर ,परि. आबकारी उप निरीक्षक मेघा साहू, हमराह मुख्य आरक्षक घनस्याम राठौर ,उपेंद्र सिंग की विशेष भूमिका रही। दबिश देकर 01 आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम1915 की धारा34(1) क ,च 34 (2) 59 क के तहत दंडनीय गैरजमानतीअपराध पंजीबद्ध कर जेल निरूद्ध किया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
