- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- विश्व आदिवासी दिवस: मुख्यमंत्री बघेल ने एक दर्जन शिल्पकारों को दिया अनुदान राशि का चेक ।
विश्व आदिवासी दिवस: मुख्यमंत्री बघेल ने एक दर्जन शिल्पकारों को दिया अनुदान राशि का चेक ।
बिलासपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संभाग के अनुसूचित जनजाति के 12 शिल्पकारों को उन्नत औजार उपकरण क्रय करने के लिए प्रत्येक शिल्पी 4 हजार रूपये की मान से सहायता राशि का चेक प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया।
अखिल भारतीय गोड़वाना गोड़ महासभा एवं आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामोद्योग विभाग, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के माध्यम से प्रशिक्षित अनुसूचित जनजाति के 12 शिल्पकारों रीना टेकाम, सावत्री उईके, बनवारी लाल श्रोते, राकेश कुमार, लक्ष्मण कुमार, अरविंद कुमार, उमेंद्र पाल सिंह, मुकेश कुमार जगत, रमाकांत नेटी, अनिल कुमार कुसरो, लगनी बाई केवर्त कोरबा को उन्नत औजार उपकरण क्रय करने के लिए 4-4 हजार रूपये अनुदान सहायता राशि का चेक दिया। इनमें बांस शिल्प के 9 एवं गोदना शिल्प के 3 शिल्पकार शामिल है ।
गौरतलब है कि आदिवासी क्षेत्रों में हस्तशिल्पियों के चहुंमुखी विकास के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग के मंत्री गुरू रूद्र कुमार एवं छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप के मार्गदर्शन में सतत कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा अनुसूचित जनजाति के शिल्पकारों को विशेष प्रोत्साहन देते हुए बजट में निहित प्रावधानों के अनुरूप शिल्पकारों को योजना का लाभ निरंतर दिया जा रहा है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
