- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- हमर तिरंगा अभियान: संसदीय सचिव सिंह ने ससम्मान लोगों से तिरंगा झण्डा फहराने की अपील की ।
हमर तिरंगा अभियान: संसदीय सचिव सिंह ने ससम्मान लोगों से तिरंगा झण्डा फहराने की अपील की ।
बिलासपुर। संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह ने लोगों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है । संसदीय सचिव सिंह ने कहा है कि इस समय पूरा भारत देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी सिलसिले में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा हमर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे आन बान और शान का प्रतीक हैं ।
इस तिरंगे को लेकर सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी प्राणों की आहूति भी दी है, तब जाकर हमे 1947 में आजादी मिली है। आजादी मिले अब हमें 75 वर्ष हो गया है। 75 वर्ष से हम लोग आजादी में रह रहे है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जो भावना थी, उसे और उनके संघर्ष को याद कर प्रत्येक महिला और पुरुष को इस अभियान में जोड़ना है, इससे हमारे सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी अपने अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाये। साथ ही स्वतन्त्रता सप्ताह के लिए बनाए गए विशेष तिरंगा मय डी पी फ्रेम को अपने प्रोफाईल फोटो में लगाएं। तिरंगा मय डी पी फ्रेम लगाने के लिए http://twb.nz/hamar-tiranga पर क्लिक करें ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
