- Home
- टॉप न्यूज़
- मुंगेली
- पथरिया
- कोविड टीकाकरण महाभियान: 20 एवं 21 अगस्त को, जिले में 1 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने की तैयारी ।
कोविड टीकाकरण महाभियान: 20 एवं 21 अगस्त को, जिले में 1 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने की तैयारी ।
बिलासपुर। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग एक और बड़े स्तर पर कोविड-19 टीकाकरण के लिए महाभियान 20 एवं 21 अगस्त को चलाने जा रहा है। दो दिनों में 1 लाख 20 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रतिरक्षा प्रणाली को अतिरिक्त ताकत देने के लिए बूस्टर डोज पर इस अभियान में विशेष ध्यान दिया जाएगा ।
यह महाभियान शहरी एवं ग्रामीण सभी क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज इस संबंध में बैठक ली। उन्होंने वर्गवार तैयार की गई सूक्ष्म कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की ।
कलेक्टर ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स से भी इस अभियान के लिए मदद लेने की बात कही। नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में हर वार्ड में घर-घर जाकर दस्तक दी जायेगी। टीकाकरण अभियान से संबंधित पर्चाें का वितरण किया जाएगा । 20 अगस्त को 361 स्थानों पर 62 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है । इसी प्रकार 21 अगस्त को 315 स्थानों पर 62 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है । कलेक्टर सौरभ कुमार ने इस टीकाकरण महाभियान को सफल बनाने के लिए पात्रता अनुसार टीका लगवाने की अपील लोगों से की है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
