घर घुसकर नगदी और कीमती मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार ।

feature-top

बिलासपुर। पुलिस ने  घर घुसकर नगदी और कीमती मोबाइल पर हाथ करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से नगद समेत 2 कीमती मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम शुभम ऊर्फ विजय निवासी शांति नगर और कृष्णा उर्फ रवि लोनिया निवासी  तिफरा है । 27 जुलाई की शाम को कालिका नगर निवासी अनिल कुमार घिंडोरे अपने घर पहुॅचा । दरवाजा का ताला टूटा मिला। घर का समान बिखरा हुआ पाया। आलमारी का लाक भी टूटा था। दराज में रखे नगदी 18000 रूपये और दो मोबाईल भी गायब मिला ।

शिकायत के बाद मामले को विवेचना में लिया गया। जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि दो व्यक्ति मोबाईल बेचने के फिराक में घूम रहे हैं। मुखबीर की सूचना पर दोनों संदेहियों को थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान नगद और मोबाईल चोरी का अपराध कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि नगद चोरी को खर्च कर दिए है । बयान के बाद दोनो के खइलाफ अपराध दर्ज करने के साथ मोबाइल को जब्त किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

feature-top
feature-top

Popular News