- Home
- टॉप न्यूज़
- मुंगेली
- पथरिया
- मुंगेली जिले में अवैध शराब के खिलाफ फिर चला अभियान, 4 प्रकरणों में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 9 लोगों के खिलाफ भी हुई कार्यवाही ।
मुंगेली जिले में अवैध शराब के खिलाफ फिर चला अभियान, 4 प्रकरणों में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 9 लोगों के खिलाफ भी हुई कार्यवाही ।
मुंगेली। जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब बिक्री करने वालो पर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना मुंगेली में कुल 02 प्रकरणों में जप्त 7.5 लीटर शराब कीमती 2400/- रूपये तथा 01 नग मोटर साईकल कीमती 60000/- रूपये एवं एक अन्य आरोपी से 5.5 लीटर शराब कीमती 1760/- रूपये तथा चौकी साकेत में 02 प्रकरणो में आरोपी सूरज मनहर एवं 01 अन्य से जप्त शराब 22 लीटर कीमती 4400/- रूपये एवं 01 नग स्कूटी मोटर साईकल तथा एक अन्य आरोपी से 3.5 लीटर शराब कीमती 700/- रू जप्त किया गया है। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले कुल 09 आरोपियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई, जिनमें थाना मुंगेली में 01 आरोपी, सरगांव में 02 आरोपी, थाना फास्टरपुर में 01 आरोपी, थाना लालपुर में 03 आरोपी, थाना पथरिया में 01 आरोपी, थाना लोरमी में 01 आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस ने कहा है कि भविष्य में भी नशे के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
