- Home
- टॉप न्यूज़
- कोरबा
- दर्दनाक सड़क हादसा, रायपुर से सीतापुर जा रही तेज़ रफ्तार मेट्रो बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई, 7 की मौत ।
दर्दनाक सड़क हादसा, रायपुर से सीतापुर जा रही तेज़ रफ्तार मेट्रो बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई, 7 की मौत ।
रायपुर। कोरबा जिले के नेशनल हाईवे 130 में आज सुबह 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, रायपुर से सीतापुर जा रही तेज़ रफ्तार मेट्रो बस बांगों थाना क्षेत्र के मड़ई के पास खड़े ट्रेलर से जा टकराई, टक्कर इतनी तेज थी कि बस के एक तरफ के परखच्चे उड़ गए । इस हादसे में 7 लोगों के की मौत हो गई और दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हुए है, मृतकों में 3 पुरुष समेत 2 महिला व बच्चे शामिल है, बांगों पुलिस मौके पर पहुंच गई है, और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मडई घाट के समीप ये हादसे में अब तक 7 लोगों के मौत की खबर है, घायलों का प्रारंभिक इलाज पौड़ी अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से अन्य दो व्यक्ति कोरबा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है, घटनास्थल पर बांगो पुलिस और एंबुलेंस पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
