- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कस्टम मीलिंग चावल समय पर जमा नहीं करने पर राईस मिलर्स पर कार्रवाई, कलेक्टर ने सभी मिलर्स को 30 सितम्बर तक एफसीआई में चावल जमा करने के दिए निर्देश ।
कस्टम मीलिंग चावल समय पर जमा नहीं करने पर राईस मिलर्स पर कार्रवाई, कलेक्टर ने सभी मिलर्स को 30 सितम्बर तक एफसीआई में चावल जमा करने के दिए निर्देश ।
बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशानुसार जिले में कस्टम मिलिंग चावल समयावधि में जमा नहीं करने के कारण खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा राईस मिलर्स पर कार्यवाही की गई। पूर्व में कलेक्टर द्वारा समीक्षा बैठक में धान उठाव कर चावल जमा नहीं करने वाले मिलर्स को 1 सितम्बर 2022 को नोटिस दिया गया था । बिल्हा के मेसर्स शिवशक्ति उद्योग एवं तखतपुर के मेसर्स मां भवानी राईस मिल में छ.ग. कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई ।
मेसर्स शिवशक्ति उद्योग बिल्हा में 14 हजार 609 क्विंटल धान एवं 500 क्विंटल चावल एवं मेसर्स मां भवानी राईस मिल तखतपुर में 14 हजार 370 क्विंटल धान एवं 291 क्विंटल चावल जप्त किया गया। कलेक्टर ने जिले के सभी मिलर्स को 30 सितम्बर 2022 तक एफसीआई में चावल जमा करने के निर्देश दिए है। कार्यवाही में प्रभारी खाद्य नियंत्रक अनुराग सिंह भदौरिया, सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी, ओंकार सिंह ठाकुर, खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार शामिल थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
