- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- राज्यपाल अनुसूईया उईके 16 और 17 अक्टूबर को जिले के प्रवास पर ।
राज्यपाल अनुसूईया उईके 16 और 17 अक्टूबर को जिले के प्रवास पर ।
बिलासपुर। राज्यपाल महामहिम अनुसूईया उइके 16 और 17 अक्टूबर को दो दिवस के लिए बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार उइके राजभवन रायपुर से सवेरे 10.30 बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। उईके का आगमन दोपहर 12.45 बजे बिलासपुर एसईसीएल गेस्ट हाउस में होगा। दोपहर 2 बजे जिला न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोपहर 3.30 बजे एसईसीएल गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगी ।
शाम 4.30 बजे व्यापार विहार स्थित एक निजी होटल आनंद इम्पीरिया में आयेाजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। शाम 5.15 बजे एसईसीएल गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगी। उईके रात्रि विश्राम एसईसीएल गेस्ट हाउस में ही करेंगी। राज्यपाल दूसरे दिन 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे कोटा के डीकेपी हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे दोपहर 3.18 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कोटा के लिए प्रस्थान करेंगी। उईके दोपहर 3.30 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से सड़क मार्ग से होकर राजभवन रायपुर के लिए रवाना होंगी ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
