पैट्रिशियन होटल के मोतीमहल रेस्टॉरेंट के हाल में खेल रहे थे जुआ, ACCU ने मारा छापा, गिरफ्तार हुए रसूखदार जुआरी, छिपाते रहे पर्दे और रुमाल से अपना खूबसूरत चेहरा ।

feature-top

बिलासपुर। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिरगिट्टी क्षेत्रान्तर्गत स्थित पैट्रिशियन होटल के मोतीमहल रेस्टॉरेंट के हाल में जुआ हो रहा है। उक्त सूचना पर एसीसीयू टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई। आरोपीगण 1. हेमंत साहू पिता राजेश साहू उम्र 32 साल निवासी सरकंडा, 2. अंकित जायसवाल पिता पवन जायसवाल उम्र 31 साल करबला, 3. अजित त्रिवेदी पिता जितेंद्र त्रिवेदी उम्र 31 निवासी करबला, 4. अनिकेत केरकेट्टा पिता प्रकाश केरकेट्टा उम्र 24 साल निवासी देवी नगर, 5. लक्ष्मण धुरी पिता रामलाल धुरी उम्र 33 साल निवासी सरकंडा के कब्जे से नगदी रकम 27,900 रुपये बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सिरगिट्टी के सुपुर्द किया गया । आपको बता दे पकडे गए जुआरी रसूखदार है जो पैसो के दम पर बड़े और महँगे होटल जाकर जुआ खेलते है, चूँकि पुलिस की नजर में आ गये और पकड़ा गए तो चेहरा छिपाने लगे, और मीडिया से भी बचने के लिए अपना चेहरा पर्दे से रुमाल से और हाथो से छिपा रहे थे, फ़िलहाल जुआरियो के खिलाफ कार्रवाई की गयी गई ।

feature-top
feature-top

Popular News