- Home
- टॉप न्यूज़
- मुंगेली
- पथरिया
- मुख्यमंत्री ने बेलतरा तहसील का किया वर्चुअल शुभारंभ, जिले का 11 वां तहसील बना बेलतरा, गत चार साल में बने छह नई तहसील ।
मुख्यमंत्री ने बेलतरा तहसील का किया वर्चुअल शुभारंभ, जिले का 11 वां तहसील बना बेलतरा, गत चार साल में बने छह नई तहसील ।
बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए जिले की नयी तहसील बेलतरा का शुभारंभ किया। इसे मिलाकर जिले में अब 11 तहसील हो गये हैं। उप तहसील बेलतरा को उन्नत कर पूर्ण तहसील का दर्जा दिए जाने पर ग्रामीणों और किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी। उन्हें अब लम्बी दूरी तय कर राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बिलासपुर जाना नहीं पड़ेगा। बेलतरा तहसील में बेलतरा एवं नगोई राजस्व निरीक्षक मण्डल के 17 पटवारी हलके के 42 गांव सम्मिलित हैं। तहसील का रकबा लगभग 19 हजार हेक्टेयर एव आबादी 88 हजार से ज्यादा है ।
नयी तहसील के प्रभारी तहसीलदार के तौर पर राहुल शर्मा की पदस्थापना की गई है। उल्लेखनीय है कि गत चार बरस में बिलासपुर जिले में राज्य सरकार की प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण की नीति के फलस्वरूप छह नई तहसीलें बनाई गई हैं। इनमें बेलतरा सहित बेलगहना, रतनपुर, बोदरी, सीपत एवं सकरी तहसील शामिल हैं। कलेक्टर सौरभ कुमार जिला कार्यालय के एनआईसी केन्द्र से जुड़कर शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। बेलतरा में आयोजित शुभारंभ समारोह में योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह, जनपद सदस्य अनिश धीवर, सरपंच ईश्वरी कौशिक सहित एसडीएम तुलाराम भारद्वाज, नये तहसीलदार राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
