- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कोचिंग सेंटर के संचालक का परिवार दीपावली मनाने गया सारंगढ़, चोरों ने निकाला दिवाला, घर के दरवाजे का कुंदा उखाड़कर 5 लाख रुपए से अधिक की चोरी को दिया अंजाम ।
कोचिंग सेंटर के संचालक का परिवार दीपावली मनाने गया सारंगढ़, चोरों ने निकाला दिवाला, घर के दरवाजे का कुंदा उखाड़कर 5 लाख रुपए से अधिक की चोरी को दिया अंजाम ।
बिलासपुर। कोचिंग सेंटर के संचालक का परिवार दीपावली मनाने सारंगढ़ गया था, इधर पीछे चोरों ने उनका दिवाला निकाल दिया। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका विवेकानंद नगर फेस 1 में रहने वाले हरिराम पटेल का मूल निवास सारंगढ़ है। हर साल की तरह दिवाली पर इस बार भी उनका परिवार सारंगढ़ गया था। दीपावली से एक दिन पहले सपरिवार सारंगढ़ गए हरिराम पटेल जब घर लौटे तो देखा कि घर के दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ है और घर में हर तरफ सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है ।
अलमारी भी टूटा हुआ मिला, घर के 3 दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ने की बजाय चोरों ने कुंदा उखाड़कर घर में प्रवेश किया और फिर बड़े इत्मीनान से चोरी की। माना जा रहा है कि चोर 5 लाख रुपए से अधिक के सोने चांदी, नगदी और अन्य सामान ले जाने में कामयाब हुए हैं। चोरी की शिकायत सरकंडा थाने में की गई है। पुलिस को कोचिंग संचालक हरिराम के ही कुछ नौकरों पर संदेह है क्योंकि उन्हें हरिराम के सरंगगढ़ जाने की जानकारी थी। कुछ नौकर ऐसे भी मिले हैं जिनका रिकॉर्ड पहले से ही आपराधिक रहा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
