- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- अवैध शराब के खिलाफ सिटी पुलिस की कार्यवाही आरोपी के पास से 32 पाव शराब बरामद ।
अवैध शराब के खिलाफ सिटी पुलिस की कार्यवाही आरोपी के पास से 32 पाव शराब बरामद ।
बिलासपुर। मंगलवार को थाना सिरगिट्टी को मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल सिविल टीम गठित कर गोविन्द नगर सिरगिट्टी के पास मालिकराम वर्मा पिता स्व. बुधराम वर्मा उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर के कब्जे से मटमैला भूरा रंग के पीट्ठू बैग में रखे 32 पाव देशी मदिरा प्लेन मात्रा 5.760 लीटर कीमती 2560 रूपये जप्त कर आरोपी को धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी पौरूष पुर्रे, प्र.आर. 765 संतोष सिंह आरक्षक संतोष साहू व बोधूराम कुम्हार की अहम भूमिका रही ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
