- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- सड़क देखने रोज निकल रहे कलेक्टर, कोटा में सड़कों की मरम्मत का लिया जायजा ।
सड़क देखने रोज निकल रहे कलेक्टर, कोटा में सड़कों की मरम्मत का लिया जायजा ।
बिलासपुर। सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्यों का स्थल निरीक्षण के क्रम में जिला कलेक्टर सौरभकुमार ने आज कोटा विकासखण्ड की सड़कों का जायजा लिया। उन्होंने कोटा सिटी लिंक रोड में पैच मरम्मत के काम का निरीक्षण किया। लगभग दो किलोमीटर में मरम्मत का कार्य मंगलवार को शुरू हुआ था जो कि आज पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर संतुष्टि प्रकट की। उन्होंने सड़क पर कुछ दूरी चलकर यह देखा कि कौन सी मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है। सड़क की थिकनेस कितनी है। उन्होंने ठेकेदार से पूछा कि इमल्सन क्यों डाला जाता है। नवागत एसडीओ लोक निर्माण अहमद दानिश ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार तेज गति से सड़कों के सुधार कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो किलोमीटर लम्बाई की आमने पहुंचमार्ग में सुधार का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। गुरूवार से कोटा लोरमी पण्डरिया मार्ग पर मरम्मत का काम शुरू किया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि सुधार तो हो लेकिन गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाये। उन्होंने सड़क का उपयोग करने वाले कुछ ग्रामीणों से चर्चा भी की। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर एवं ठेकेदार भी उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
