बीच बाजार लड़की का बाल पकड़कर खींचता रहा युवक अंत में गंडासे से कर दिया जानलेवा हमला ।

feature-top

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढियारी में एक युवक ने पहले तो एक लड़की को बीच बाजार बाल पकड़कर घसीटता रहा। आखिर में सनकी युवक ने दूसरे हाथ में रखे गंडासे से लड़की पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है । प्रदेश की राजधानी रायपुर में एक हैवानियतभरी घटना का विडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक पहले तो नाबालिग लड़की की बाल पकड़ कर भरे बाजार खींचता हुआ दिखाई दे रहा है फिर आखरी में इस पर गंडासे से जानलेवा हमला करके घायल कर देता है। सनकी युवक के इस जानलेवा हमले से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है । हालांकि आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस तत्काल हरकत में आई और उसे गिरफ्तार की ।

सनकी युवक अब पुलिस के हिरासत में है। जबकि गंभीर रूप से घायल युवती का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। ये पूरा वाकया राजधानी रायपुर के गुढियारी स्थित पहाड़ी चौक की है। इस घटना का किसी चास्मदीद ने विडियो बनाकर वायरल कर दिया है । बताया जा रहा है की वारदात के बाद जब युवक को पुलिस पकड़ने गई तो बचने के लिए वह घर की छत में चढ़ गया और खुद पर मिट्टी तेल डालकर खुदकुशी करने की धमकी दी। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी ओंकार तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल युवती हालत गंभीर बताई जा रही है ।

feature-top
feature-top

Popular News