- Home
- टॉप न्यूज़
- कोंडागांव
- परीक्षा में शामिल होने ऑटो में सवार होकर जा रहे बच्चों की ऑटो अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी, 3 बच्चे गंभीर ।
परीक्षा में शामिल होने ऑटो में सवार होकर जा रहे बच्चों की ऑटो अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी, 3 बच्चे गंभीर ।
कोंडागांव। जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम आलोर के पास स्कूली बच्चों से भरी एक ऑटो नियंत्रित होकर पलट गई, दुर्घटना में 3 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में लाया गया है, ऑटो में सवार बाकी बच्चे सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार होकर ग्राम झाटीबन से 11 बच्चे बड़ेडोंगर में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल जा रहे थे, स्कूल जाने के दौरान आलोर हाईस्कूल के पास ऑटो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, ऑटो के चालक ने बताया की सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में ऑटो खेत में पलट गई। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी बच्चे बड़ेडोंगर के DAV पब्लिक स्कूल LKG और UKG के बच्चे हैं, जिनकी आज परीक्षा थी, परीक्षा में शामिल होने ऑटो में सवार होकर जा रहे थे, फिलहाल घायल बच्चों का उपचार फरसगांव अस्पताल में जारी है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
