छुई खदान धंसने से चार मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी, मुख्यमंत्री ने जताया दुख, अधिकारियों से कहा हर संभव करें मदद ।

feature-top

कोरिया। जिले के लोहारिया नदी में छुई की धुदाई के दौरान खदान धसकने से चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन महिलाएं और पुरुष शामिल है। घटना की सूचना मिलते जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और खदान में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है । कोरिया जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा हैं की यहां जमीन धंसने से चार लोगो की मौत हो गई हैं। हादसा तब सामने आया जब सभी मृतक छुई खोदने के लिए जमीन की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान जमीन अचानक धंस गई। इस हादसे में चार लोगो की मौत हुई हैं जिसमे तीन महिला और एक पुरुष हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक प्रकट किया है। और राज्यपाल ने भी इस हादसे में संवेदना प्रकट की है। रेस्क्यू अभियान अब भी जारी है ।

कोरिया जिले के बंजारीडांड ब्लाक के मौहारीपारा रोड में हृदय विदारक घटना घट गई है। यहां लोहरिया नदी के छुही खदान में मिट्टी की खुदाई चल रही थी। खदान में दर्जनभर से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। तभी खदान का ऊपरी हिस्सा धसक गया। मिट्टी धसकने से चार मजदूरों की मौत हो गई है। घटना स्थल में रेस्क्यू कार्य जारी है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुँच गए हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया हैं। हादसा किन परिस्थियों मे हुआ इसकी जाँच की जा रही है। सभी मरने वाले एक ही गांव के बताये जा रहे हैं। एक साथ हुई चार-चार मौतों से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई हैं।
इनकी हुई मौत
1. पूजा,पिता रन सिंह गोंड निवासी पोंटेडांड, 2. रामसुंदर पिता रामदास, निवासी पोंटेडांड, 3. मनमति पति शिवकुमार गोंड निवासी गड़तर, 4. मीरा बाई पति अमर सिंह निवासी गड़तर ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां विकासखण्ड स्थित बंजारीडांड में हुए हादसे में मृतकजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि बंजारीडांड के मौहारी पारा रोड लोहरिया नदी में छुही मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था। इसमें मिट्टी धसकने से चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना स्थल में रेस्क्यू कार्य जारी है ।

feature-top
feature-top

Popular News