- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- कांग्रेस का हाथ थामेंगे आदिवासी नेता नंदकुमार साय, एक दिन पहले ही भाजपा को दिया इस्तीफा ।
कांग्रेस का हाथ थामेंगे आदिवासी नेता नंदकुमार साय, एक दिन पहले ही भाजपा को दिया इस्तीफा ।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय अब कांग्रेस के हो गए हैं। उन्होने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम, मंत्री मोहम्मद अकबर सहित कांग्रेस के कई नेता मौज़ूद थे। करीब 4 दशक तक भाजपा में रहे नंद कुमार साय ने एक दिन पहले रविवार को पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद से उनके कांग्रेस प्रवेश को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए वे कांग्रेस में शामिल हो गए ।
इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी भी रहे। साथ ही दूसरे नेता भी शामिल हुए। गौरतलब है कि नंद कुमार साय ने रविवार की शाम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव को अपना इस्तीफा भेज दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी छवि खराब करने के लिए साजिश की जा रही है। उन्होंने और भी बातें लिखी थी। साथ ही बीजेपी में अपने सभी पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भेज दिया था। इसके बाद से भाजपा में हलचल मची हुई है। रविवार की शाम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया से कहा कि नंदकुमार साय से बातचीत कर गलतफहमी दूर कर ली जाएगी। लेकिन सोमवार को जिस तरह से नंदकुमार साय कांग्रेस में शामिल हो गए। उससे बीजेपी को बड़ा झटका लगा है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
