- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, बोरे बासी' से श्रम को सम्मान: डॉ.रश्मि आशीष सिंह ने मजदूर दिवस पर की बासी खाने की अपील- 'गजब विटामिन भरे हुए हे छत्तीसगढ़ के बासी मा' ।
मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, बोरे बासी' से श्रम को सम्मान: डॉ.रश्मि आशीष सिंह ने मजदूर दिवस पर की बासी खाने की अपील- 'गजब विटामिन भरे हुए हे छत्तीसगढ़ के बासी मा' ।
बिलासपुर। विधायक डॉ.रश्मि आशीष सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ मेहनतकश लोगों का प्रदेश है। इस पावन भूमि को हमारे किसानों और श्रमिक भाइयों ने अपने मेहनत के पसीने से उर्वर बनाया है। इस देश और प्रदेश को हमारे किसानों और मजदूर भाइयों ने ही अपने मजबूत कंधों पर संभाल रखा है। एक मई को हम हर साल इन्हीं मेहनतकश लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए मजदूर दिवस मनाते हैं । विधायक ने कहा, सबको पता है कि हर छत्तीसगढ़िया के आहार में बोरे बासी का कितना महत्व है। हमारे श्रमिक भाइयों, किसान भाइयों और हर काम में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली हमारी बहनों के पसीने की हर बूंद में बासी की महक है । विधायक ने कहा, जब हम कहते हैं कि "बटकी में बासी अउ चुटकी में नून' तो यह सिंगार हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता है । डॉ.श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि, "गजब विटामिन भरे हुए हे छत्तीसगढ़ के बासी मा, विधायक ने कहा, युवा पीढ़ी को हमारे आहार और संस्कृति के गौरव का एहसास कराना बहुत जरूरी है। आज हम सब को बोरे बासी के साथ आमा के थान और गोंदली के साथ हर घर में बोरे बासी खाएं और अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करें ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
