- Home
- टॉप न्यूज़
- मुंगेली
- पथरिया
- स्वतंत्रता सेनानियों की याद में हजारों लोगों ने उत्साह से लगाई दौड़, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष श्रीवास्तव और कलेक्टर भी हुए शामिल ।
स्वतंत्रता सेनानियों की याद में हजारों लोगों ने उत्साह से लगाई दौड़, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष श्रीवास्तव और कलेक्टर भी हुए शामिल ।
बिलासपुर। देश की आजादी में वीर सपूतों के योगदान और उनकी शहादत की याद में आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों की याद में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई। जनप्रतिनिधि, अधिकारीग, खिलाड़ी, एनएसएस के युवा, महाविद्यालयीन एवं स्कूली विद्यार्थी एवं नागरिकगण सहित सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में उत्साह के साथ शामिल हुए। पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव एवं कलेक्टर संजीव कुमार झा ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाई। कलेक्टर झा ने भी दौड़ लगाते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। यह दौड़ नेहरू चौक से प्रारंभ होकर स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में समाप्त हुई ।
इस मौके पर देवकीनंदन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि देश की आजादी के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। आज आप सभी बच्चों को आजादी के इस इतिहास को जानना आवश्यक है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अहिंसात्मक आंदोलन चलाए, तो वहीं शहीद भगत सिंह ने अपनी शहादत से युवाओं को प्रेरित किया। हमारे देश में विभिन्न जाति, सम्प्रदाय एवं संस्कृति के लोग आपस में मिलजुलकर रहते हैं। आशा है कि आप सभी युवा देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखने में अपना योगदान देंगे ।
कलेक्टर झा ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस स्वतंत्रता दौड़ में सभी आयु वर्ग, समाज के सभी वर्ग के लोग अपनी सहभागिता निभाई है। इसी प्रकार जब राष्ट्र निर्माण की बात हो तो सभी लोग आपसी मतभेदों को भूलाकर आगे आएं और राष्ट्र के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ही सर्वाेपरि है। युवा पीढ़ी आजादी के महत्व को समझे और आपसी भेदभाव और वैमन्स्यता की भावना को भूलकर देश की प्रगति में अपनी भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, नगर निगम सभापति शेख नजीरूद्दीन, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
