- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- भाजपा के जिला उपाध्यक्ष की सरे राह गोली मारकर हत्या, शहर में हड़कंप, पुलिस ने की नाकेबंदी ।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष की सरे राह गोली मारकर हत्या, शहर में हड़कंप, पुलिस ने की नाकेबंदी ।
रायपुर। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष की सरे राह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पखांजूर में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही शहर के चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है। कांकेर से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। नगर पंचायत पखांजूर के पूर्व अध्यक्ष भाजपा के जिला उपाध्यक्ष असीम राय को अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। जानकारी के मुताबिक कान के नीचे गोली लगी थी। पुराना बाजार के सामने अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारी गयी। पखांजूर थाना से आधा किलोमीटर दूर के पुराना बाजार की घटना बताई जा रही है। वहीं घटना की जानकारी के बाद कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक बीजेपी नेता असीम राय पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे। बीजेपी नेता की बाजार में हुई हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। बताया जा रहा है पखांजूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था। 15 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग भी होनी थी। इस बीच यह घटना घट गई है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
