- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- विकसित भारत संकल्प यात्रा: मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची मझगंवा, हजारों लोगों को मिला योजनाओं का फायदा ।
विकसित भारत संकल्प यात्रा: मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची मझगंवा, हजारों लोगों को मिला योजनाओं का फायदा ।
बिलासपुर। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सिलसिला लगातार जारी है। केंद्रीय योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ और छूटें हुए हितग्राहियों को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु किए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा से आम नागरिकों को काफी फायदा मिल रहा है। यात्रा के तहत लगाए जा रहे शिविर में दिन प्रतिदिन लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आज विकासखंड कोटा के ग्राम मझगंवा पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे जनपद पंचायत कोटा के अध्यक्ष मनोहर सिंह राज एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे । इस शिविर में लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया और शासकीय योजनाओं की भी जानकारी भी दी गयी है। शिविर में आवास योजना, उज्जवला योजना, सहित अन्य योजनाओं की जानकारी लेने बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। 55 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
