- Home
- टॉप न्यूज़
- कोरबा
- नशेड़ी युवक ने किशोरी लड़की पर चाकू मार किया जानलेवा हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार ।
नशेड़ी युवक ने किशोरी लड़की पर चाकू मार किया जानलेवा हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार ।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी इलाके में एक नशेड़ी युवक ने एक किशोर लड़की पर चाकू से कई बार जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। आरोपी ने 16 वर्षीय किशोरी पर 6 से 8 बार चाकू से ताबड़तोड़ वार किया है। बताया जा रहा है कि इश्कबाजी में हुए विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं किशोरी का इलाज जारी है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक का नाम 19 वर्षीय निलेश दास उर्फ कालू है, जो आदतन नशेड़ी है और सीतामढ़ी बल्ली कुआं के पास रहता है ।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी पर 6 से 8 बार चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया । घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी नशे की हालत में किशोरी के ठीक होने के बाद फिर से हमला करने की बात कहता नज़र आया है। बताया जा रहा है कि युवक और किशोरी के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसी बीच किसी विवाद को लेकर उसने किशोरी पर चाकू से हमला कर दिया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
