- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, रेती, गिट्टी और मिट्टी के अवैध उत्खनन और परिवहन करते 1 JCB समेत 5 हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर जप्त ।
खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, रेती, गिट्टी और मिट्टी के अवैध उत्खनन और परिवहन करते 1 JCB समेत 5 हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर जप्त ।
बिलासपुर। खनिज विभाग ने रेत, गिट्टी और मिट्टी के अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में विभाग में 5 हाईवा, 1 ट्रेक्टर और एक जेसीबी जप्त किया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 24.12.2024 एवं 25.12.2024 को चकरभाटा, सिरगिट्टी, मस्तूरी, मल्हार, चिल्हाटी, जोंधरा, उदयबंध, अमलडीहा समेत कई क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई। आधीरात चले इस जांच अभियान में बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने पर अवैध रेत परिवहन करते हुए 02 हाइवा, गिट्टी के 01हाइवा, मिट्टी/मुरुम के 02 हाइवा व 01 ट्रैक्टर सहित कुल 06 मामले दर्ज किए गए ।
विभाग ने कार्यवाही करते हुए 5 हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर को जप्त कर थाना सिरगिट्टी, पचपेड़ी एवं सकरी में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिज विभाग की टीम ने ग्राम चिल्हाटी क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मिट्टी उत्खनन करते पाए जाने पर 1 जेसीबी जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया और थाना पचपेड़ी में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही जारी है। वाहनों को अभिरक्षा में लेने में पुलिस विभाग द्वारा भी अपेक्षित सहयोग मिल रहा है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
