मेले में मामूली धक्कामुक्की बना मौत का मंजर, 13 लोगों ने युवक को बेल्ट-लात-घूंसे से पीटा फिर चाकू गोदकर कर दी हत्या ।

feature-top

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण मेले में मामूली धक्कामुक्की के बाद हुए विवाद में 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 13 आरोपियों, जिनमें 10 नाबालिग शामिल हैं, ने लात-घूंसों और चाकू से हमला कर युवक की जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार, बलौदा बाजार जिले के मोहतरा गांव निवासी दीपेश बर्मन (19) अपने बड़े भाई दिनेश बर्मन (22) और दोस्तों के साथ मेले में घूमने आया था ।

झूला झूलते समय कुछ युवकों से धक्कामुक्की हो गई, जिससे विवाद शुरू हो गया। शिवरीनारायण के रहने वाले 10 नाबालिगों और 3 युवकों ने मिलकर पहले दीपेश को लात-घूंसों से पीटा, फिर बेल्ट से मारा और अंत में चाकू से हमला कर दिया। झगड़े में मृतक के बड़े भाई दिनेश पर भी चाकू से हमला हुआ, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। शिवरीनारायण पुलिस ने सभी 13 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सभी आरोपी शिवरीनारायण के ही रहने वाले हैं। फिलहाल, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

feature-top
feature-top

Popular News