- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- मंगला चौक स्थित सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में ब्लास्ट कक्षा 4थीं की छात्रा बुरी तरह से झुलसी, स्कूल में कोहराम ।
मंगला चौक स्थित सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में ब्लास्ट कक्षा 4थीं की छात्रा बुरी तरह से झुलसी, स्कूल में कोहराम ।
बिलासपुर। शहर के मंगला चौक स्थित सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में गुरुवार को ब्लास्ट हो गया। इस घटना में कक्षा 4 की एक छात्रा बुरी तरह से झुलस गई। छात्रा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी इलाज चल रही है। मंगला चौक स्थित सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में गुरुवार को रोज की तरह बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। कुछ क्लासों में परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एक 4थीं क्लास की 10 वर्षीय बच्ची वॉशरूम गई। वॉशरूम का उपयोग करने के बाद बच्ची ने फ्लैश का बटन पुश किया और ब्लास्ट हो गया। इसके साथ अंदर से बच्ची बचाओ, बचाओ चिल्लाने लगी। इस आवाज को सुनते ही स्कूल में पदस्थ आया और अन्य स्टाफ वॉशरूम की तरफ भागे। लेकिन वॉशरूम अंदर से बंद था और बच्ची अंदर से चिल्ला रही थी। स्कूल में कोहराम मच गया और अफरा – तफरी मच गई। किसी ने दरवाजा का ऊपरी हिस्सा तोड़ा फिर दरवाजा खोलकर बच्ची को बाहर निकाला गया ।
लेकिन बच्ची का पैर, पीठ और बाल झुलस चुका था। आनन फानन में बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बच्ची के अभिभावकों को भी सूचना देकर बुलाया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से सिल्वर रंग की 1 पैकिंग सामग्री बरामद हुई है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि कोई रासायनिक पदार्थ इसमें रखा गया था। प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पदार्थ संभवतः लैब में उपयोग होने वाला कोई केमिकल हो सकता है। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह किसी की साजिश थी या किसी छात्र की शरारत है। बताया जा रहा है कि किसी ने लैब से सोडियम निकलकर एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर टॉयलेट पर रख दिया था। जैसे ही बच्ची ने टायलेट का फ्लश दबाया तो पानी के संपर्क में आते ही सोडियम रिएक्ट हुआ और जोरदार धमाका हो गया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
