- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कलेक्टर अवनीश शरण ने शिविर में कराई सेहत की जांच, आयुष विभाग ने जिला कार्यालय परिसर में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, शिविर मे 175 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण ।
कलेक्टर अवनीश शरण ने शिविर में कराई सेहत की जांच, आयुष विभाग ने जिला कार्यालय परिसर में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, शिविर मे 175 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण ।
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर आज जिला कार्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने भी शिविर में सेहत की जांच कराई। आयुष विभाग द्वारा यह स्वास्थ्य कैंप खासकर हृदय रोगियों की पहचान को लेकर लगाया गया। अधिकारी-कर्मचारी के साथ जनदर्शन में आए ग्रामीणों सहित कलेक्ट्रेट आए विभिन्न लोगों की निःशुल्क जांच यहां की गई। शिविर में 175 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयाों का भी वितरण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आयुष विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों की सेवाएं सराहनीय रही ।
खासकर हृदय रोगियों की पहचान को लेकर लगाया गया कैंप
लोगों को आवश्यकता अनुसार निः शुल्क दवाइयां और चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना ने भी स्वास्थ्य जांच कराई ।
अधिकारी-कर्मचारी के साथ जनदर्शन में आए ग्रामीणों की भी की गई निःशुल्क जांच
कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एनपीसीडीसीएस प्रोग्राम के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा ज़िला आयुष अधिकारी डॉ यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। लोगों को स्वस्थ जीवन हेतु आवश्यक दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार विहार की जानकारी प्रदान की गई। आयुष विभाग से डॉ. निशांत कौशिक, डॉ. अनिल कुमार सोनी, डॉ. ओंकार सिंह राजपूत, डॉ. रश्मि श्रीवास, डॉ. विजया कश्यप, फार्मासिट बहोरन यादव, श्यामकुमार मारावी, मोहन टंडन, औषधालय सेवक ओमप्रकाश मित्रा, मनिराम यादव, संदीप साहू ने अपनी सेवाएं प्रदान की ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
