- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- बिलासपुर के तीसरे श्रम अन्न केंद्र का शनिचरी में शुभारंभ, मात्र 5 रुपए में श्रमिकों को मिलेगा भरपेट भोजन ।
बिलासपुर के तीसरे श्रम अन्न केंद्र का शनिचरी में शुभारंभ, मात्र 5 रुपए में श्रमिकों को मिलेगा भरपेट भोजन ।
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के श्रमिक बहुल शनिचरी चांटीडीह इलाके के पुराने मंडी परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न केंद्र का विधायक सुशांत शुक्ला ने शुभारंभ किया। मात्र 5 रुपए में पंजीकृत श्रमिकों को भरपेट भोजन मिलेगा। भक्त माता कर्मा जयंती के शुभ अवसर पर विधायक ने शुभारंभ करते हुए श्रमिकों के साथ बैठकर भोजन किया। केंद्र से प्रतिदिन लगभग 700 मजदूरों को लाभान्वित करने की योजना है। गौरतलब है कि ये शहर का तीसरा श्रम अन्न केंद्र है। इसके पहले वृहस्पति बाजार और तिफरा में पूर्व से संचालित है। कुल मिलाकर तीनों अन्न केंद्रों से लगभग 1800 श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन मुहैया हो रहा है ।
विधायक सुशांत शुक्ला ने फीता काटकर श्रम अन्न केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि चांटीडीह के मजदूरों ने तीन माह पहले श्रमिक भोजन केंद्र की मांग की थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के निर्देश पर अल्पावधि में यह केंद्र शुरू हो पाया। उन्होंने इलाके के श्रमिकों को बधाई दी और बेहतर संचालन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि आकस्मिक रूप से पहुंचकर केंद्र में मजदूरों के साथ भोजन करूंगा। भोजन की गुणवत्ता हमेशा बनाए रखने के निर्देश संचालक को दिए। समारोह को महापौर पूजा विधानी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को ट्रिपल इंजन सरकार का फायदा मिला ।
श्रम विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योति शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने योजना की पृष्ठभूमि बताई। कहा कि श्रमिक काम की तलाश में सवेरे से ही चावड़ी में बैठ जाते है। बिना खाए पिए वे इंतजार करते रहते हैं। कई बार बिना कुछ खाए काम में चले जाते हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। इसे देखते हुए विष्णुदेव की सरकार ने योजना लाई। अब वे मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन कर काम में जा सकते हैं। टिफिन में भोजन पैक करवा कर भी ले सकते हैं। किसी भी हालत में उन्हें भूखे नहीं रहना है। सवेरे 8 बजे से 11 बजे तक भोजन केंद्र खुला रहता है। श्रम निरीक्षक योशिता शर्मा ने विभागीय योजनाओं से श्रमिकों को अवगत कराया। सहायक श्रम पदाधिकारी आरके तम्हाने ने अंत में आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्षद रूपाली गुप्ता, रेखा सूर्यवंशी,रानी देवांगन, रेखा पांडे, मनोरमा विजय यादव, पूर्व पार्षद विष्णु यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं श्रमिक तथा शहरवासी उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
