- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- दुर्ग जिले में पदस्थ डीएसपी अधिकारी के खिलाफ यौन शोषण और मारपीट का आरोप, शादी की बात करने पर मुकर गया आरोपी ।
दुर्ग जिले में पदस्थ डीएसपी अधिकारी के खिलाफ यौन शोषण और मारपीट का आरोप, शादी की बात करने पर मुकर गया आरोपी ।
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पदस्थ एक डीएसपी रैंक के अधिकारी के खिलाफ यौन शोषण और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। 21 वर्षीय एक युवती ने पद्मनाभपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोपी अधिकारी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, युवती की मुलाकात 2024 में डीएसपी विनोद मिंज से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती का आरोप है कि अधिकारी ने शादी का झूठा वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी की बात आई, तो डीएसपी ने इनकार कर दिया ।
युवती का कहना है कि आरोपी अधिकारी पहले से विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन यह जानकारी उसने छिपाई थी। जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला, तो अधिकारी ने न केवल इनकार किया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत के आधार पर पद्मनाभपुर पुलिस ने 26 मार्च 2025 को डीएसपी विनोद मिंज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 296, 351(3), 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
