- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- आबकारी विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए शराब की नई कीमतें की घोषित, 1 अप्रैल से 4% तक घटी कीमतें, मैकडॉवेल नंबर वन का पौव्वा नहीं मिलेगा ।
आबकारी विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए शराब की नई कीमतें की घोषित, 1 अप्रैल से 4% तक घटी कीमतें, मैकडॉवेल नंबर वन का पौव्वा नहीं मिलेगा ।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए शराब की नई कीमतें घोषित कर दी हैं। सरकार ने शराब की कीमतों में 4% तक की कटौती की है, जिससे प्रदेश के शराब प्रेमियों को राहत मिलेगी। नई दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। इस फैसले के बाद 1000 रुपये वाली शराब की बोतल पर 40 रुपये तक की बचत होगी। प्रदेश में नहीं मिलेगा मैकडॉवेल नंबर वन का पौव्वा, नई नीति के तहत छत्तीसगढ़ में मैकडॉवेल नंबर वन ब्रांड की 180ml (पौव्वा) पैकिंग की बिक्री बंद कर दी गई है। हालांकि, इसकी अन्य बड़ी पैकिंग उपलब्ध रहेगी ।
20 मार्च को खोला गया था खास ऑफर, शराब की कीमतों में कटौती के लिए सरकार ने 20 मार्च को विशेष थोक ऑफर खोले थे। इन ऑफरों के माध्यम से शराब को सस्ती दरों पर खरीदा गया, जिससे फुटकर कीमतें कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सभी जिलों के कलेक्टरों को नया सर्कुलर जारी कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से जहां शराब उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, वहीं अवैध शराब बिक्री पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
